शराब, सिगरेट की लत वालों के लिए लॉक डाउन बना आफत, जानिए इस दौरान क्या करें???


शराब, सिगरेट की लत वालों के लिए लॉक डाउन बना आफत, जानिए इस दौरान क्या करें???
  हिंदी समाचार Ashish Gusain 27April2020
Google image
इस कोरोना वायरस के काल में देशभर में लॉक डाउन जारी हैं इस वजह से जरूरत के सामानों को छोड़कर मॉल और शराब की दुकानें तक सब बंद हैं। ऐसे माहौल में शराब सिगरेट या गांजा आदि की लत पाल चुके लोगों के सामने बड़ी समस्या आ खड़ी हुई है।

Chandigarh। इस कोरोना वायरस के काल में देशभर में लॉक डाउन जारी हैं इस वजह से जरूरत के सामानों को छोड़कर मॉल और शराब की दुकानें तक सब बंद हैं। ऐसे माहौल में शराब, सिगरेट या गांजा आदि की लत पाल चुके लोगों के सामने बड़ी समस्या आ खड़ी हुई है। डॉक्टर्स का कहना है कि अचानक शराब की लत को छोड़ना आसान नहीं है। ऐसे में शरीर में विदड्रॉल सिम्टम्स आना आम है। डॉक्टरों के अनुसार लॉक डाउन के दौरान शराब, सिगरेट की लत वाले लोग क्या करे।
Google image
एम्स के डॉक्टरों के अनुसार देश भर से ऐसे मरीज सामने आ रहे है जिन्हे शराब नहीं मिल रही है। उन्होंने कहा कि अचानक शराब नहीं मिलने से समस्या आना स्वाभाविक है
जानकारी के अनुसार मनोचिकित्सक का कहना है कि अचानक शराब नहीं मिलने से विदड्रॉल सिम्टम्स खतरनाक स्तर तक पहुंच सकता है। इससे मेन्टल हेल्थ भी प्रभावित हो सकती है। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के दौरान सरकार को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि जिन्हे शराब की लत है उन्हें शराब नहीं मिलने पर पूरा मेडिकल सपोर्ट जरूर मिलना चाहिए।
Google image
निकोटिन छोड़ने पर आये इस लक्षण से घबराये नहीं
डॉक्टर ने बताया कि सिर्फ शराब ही नहीं निकोटिन छोड़ने पर घबराहट, बेचैनी, सिर दर्द, थकान, उदासी, सुस्ती, चिड़चिड़ापन जैसे लक्षण आएंगे। ये लक्षण पानी, विटामिन सी आदि लेकर दो से तीन दिन में कंट्रोल किया जा सकता है।

अगर शराब की केवल तलब है तो अपना ध्यान किसी और चीज में लगा दे. लेकिन जब यह लक्षण शरीरिक हो तो डॉक्टर से दिखाए।
शराब छूटने पर ये लक्षण दिखे तो डॉक्टर से दिखाए
हाथ कांपना, जी घबराना, सांस फूलने लगना, चक्कर-उल्टियां आना, नींद में कमी, वहम.

Comments

Popular posts from this blog

Gujarat, Himachal election result 2017 LIVE UPDATES: Modi magic work in both states, little solace for Rahul Gandhi

इस पेड़ की सुरक्षा में तैनात है पुलिस की पलटन, एक-एक पत्ते पर रखी जाती है कड़ी नजर

संजय दत्त की बायोपिक में सलमान खान करेंगे यह रोल