Lockdown के दौरान बूंद-बूंद को तरसे शराब और बीयर के शौकीनों के लिए राहत भरी खबर???

Lockdown के दौरान बूंद-बूंद को तरसे शराब और बीयर के शौकीनों के लिए राहत भरी खबर???

Ashish_Gusain 25April2020
Google image
Chandigarh : कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए चलाए गए लॉकडाउन के खुलते ही उत्तर प्रदेश में देसी,अंग्रेजी शराब और बीयर सस्ती बिक सकती है। इसके पीछे वजह यह है कि आबकारी विभाग ने निर्देश जारी किए हैं कि लॉकडाउन खत्‍म होने के साथ ही प्रदेश में शराब और बीयर की बिक्री आरंभ होगी। दुकानों में रखा स्‍टॉक एक सप्‍ताह में खत्‍म होना होगा। विभाग के प्रमुख संजय आर.भूसरेड्डी ने इस बारे में विस्तृत शासनादेश जारी किया है।
जानकारी मुताबिक जारी शासनादेश में कहा गया है कि देसी, अंग्रेजी शराब और बीयर की दुकानों पर पूरे प्रदेश में जो स्टाक बचा हुआ है, उसे लाकडाउन खुलने के 7 दिनों के भीतर बेचना होगा। इन 7 दिनों के बाद उक्त बचे हुए स्टाक को नष्ट कर दिया जाएगा।  ऐसी सूरत में हर थोक व फुटकर विक्रेता अपने स्टाक को लाकडाउन खुलने के इन शुरुआती 7 दिनों में ही हर हाल में बेचना चाहेगा। इसके लिए शराब व बीयर के दाम घटाए भी जा सकते हैं। बार व क्लब के संचालकों को स्टाक खपाने के लिए लाकडाउन खुलने से एक पखवारे की अवधि की अनुमति दी गई है।
बताया जा रहा है कि इस तरह देसी शराब के थोक विक्रेताओं जिनके लाइसेंस का नवीनीकरण हुआ है और जिनका नहीं हुआ है, के यहां लगभग 249954 पेटी देसी शराब का स्टाक बचा हुआ है जिसका अनुमानित मूल्य लगभग 215 करोड़ रुपए है। अंग्रेजी शराब और बीयर की फुटकर दुकानों और माडल शॉप पर लगभग 960036 पेटी अंग्रेजी शराब और बीयर का स्टाक बचा है। शासनादेश में कहा गया है कि लाकडाउन खुलने के 24 घंटे के भीतर थोक और फुटकर विक्रेताओं को अपने पूरे स्टाक की घोषणा करनी होगी।

Ashish_Gusain

Comments

Popular posts from this blog

ये 10 सरकारी बैंक 1 अप्रैल से होंगे बंद , मोदी सरकार का फैसला, जानें ग्राहकों को क्या होगी परेशानी

यह अभिनेत्री अजीब कपड़ों में दिखाई दी "सीआईडी" प्रसिद्धि! मुझे अब नौकरी नहीं मिल रही है Ashish News Nation

LPG Prices रसोई गैस सिलेंडर के दामों में भारी कटौती, आज से लागू नए रेट यहां देखें