देश को PM मोदी के संबोधन का इंतजार, इन राज्यों में 30 अप्रैल तक बढ़ा लॉकडाउन, देखें लिस्ट.....


देश को PM मोदी के संबोधन का इंतजार, इन राज्यों में 30 अप्रैल तक बढ़ा लॉकडाउन, देखें लिस्ट.....
Ashish News Nation 12-04-2020
Google image
Chandigarh:कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए देशभर में 14 अप्रैल तक लॉकडाउन की घोषणा की गई थी। लॉकडाउन की मियाद 2 दिन बाद खत्म होने वाली है, लेकिन मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक के बाद प्रधानमंत्री इसे बढ़ाने का फैसला ले सकते हैं। केंद्र सरकार की ओर से लॉकडाउन को बढ़ाने की घोषणा नहीं की गई है। वहीं तेलंगाना, ओडिशा, महाराष्ट्र समेत कुछ राज्यों ने लॉकडाउन की तारीख 14 अप्रैल से बढ़ाकर 30 अप्रैल कर दी है। केंद्र सरकार अभी मंथन की मुद्रा में है कि लॉकडाउन को 14 अप्रैल से आगे बढ़ाया जाए या नहीं। देश को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का इंतजार है, लेकिन कुछ राज्यों ने अपने प्रदेश में लॉकडाउन की तारीख बढ़ा दी है।
Google image
किन राज्यों में बढ़ी लॉकडाउन की तारीख
ओडिशा ने प्रदेश में लॉकडान की तारीख 14 अप्रैल से बढ़ाकर 30 अप्रैल तक कर दी है। इसके बाद पंजाब, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल की सरकार ने भी लॉकडाउन की अवधि बढ़ाने की घोषणा कर दी। पश्चिम बंगाल सरकार ने सभी शैक्षणिक संस्थान 10 जून तक बंद करने के आदेश भी दे दिए हैं। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने भी शनिवार को कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए लॉकडाउन को दो सप्ताह बढ़ाया जाएगा। वहीं तेलंगाना सरकार ने भी लॉकडाउन की तारीख बढ़ाकर 30 अप्रैल कर दी है।
Google image
30 अप्रैल तक लॉकडाउन
पीएम मोदी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक के बाद हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भी संकेत दिए हैं कि कुछ ढील के साथ लॉकडाउन को बढ़ाया जा सकता है। वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी लॉकडाउन बढ़ाने की अपील की है।
लॉकडाउन बढ़ाने वाला पहला राज्य ओडिशा
9 अप्रैल को ही ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने घोषणा कर दी कि राज्य में लॉकडाउन की मियाद 14 अप्रैल के बाद भी जारी रखेंगे। लॉकडाउन की मियाद बढ़ाना वाला पहला राज्य ओडिशा ही था। जिसके बाद पंजाब सरकार ने 1 मई तक राज्य में लॉकडाउन की घोषणा की है। वहीं पीएम मोदी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बैठक के महाराष्ट्र सरकार ने भी 30 अप्रैल तक लॉकडाउन बढ़ाने की घोषणा कर दी है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि कुछ क्षेत्रों में लॉकडाउन में ढील दी जा सकती है।
देश को पीएम मोदी के संबोधन का इंतजार
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने भी शनिवार को कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए लॉकडाउन को दो सप्ताह बढ़ाया जाएगा। तेलंगाना ने भी कोरोनावायरस के संक्रमण को रोकने के लिए लॉकडाउन को 30 अप्रैल तक बढ़ाने का फैसला किया है। वहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी कर्फ्यू को 30 अप्रैल तक बढ़ाने का फैसला लिया और सभी स्कूल-कॉलेजों को 10 जून तक बंद रखने के निर्देश दिए हैं।

Comments

Popular posts from this blog

Gujarat, Himachal election result 2017 LIVE UPDATES: Modi magic work in both states, little solace for Rahul Gandhi

इस पेड़ की सुरक्षा में तैनात है पुलिस की पलटन, एक-एक पत्ते पर रखी जाती है कड़ी नजर

संजय दत्त की बायोपिक में सलमान खान करेंगे यह रोल