देश में लॉकडाउन 30 जून तक बढ़ा, सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक कर्फ्यू रहेगा.....

देश में लॉकडाउन 30 जून तक बढ़ा, सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक कर्फ्यू रहेगा.....
हिंदी समाचार Ashish Gusain

Google image
बता दें कि कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए देश में लागू लॉकडाउन का चौथा चरण का कल 31 मई को आखिरी दिन है.

नई दिल्ली: देश में लॉकडाउन 5.0 को लागू हो गया है. अब ये 1 जून से 30 जून तक लागू रहेगा. शर्तों के साथ धार्मिक स्थल खुलेंगे. सुबह 9 बजे से शाम पांच बजे तक कफ्यू जारी रहेगा. बता दें कि कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए देश में लागू लॉकडाउन का चौथा चरण का कल 31 मई को आखिरी दिन है. चौथा लॉकडाउन 18 मई से 31 मई तक के लिए लगाया गया था. इससे पहले 25 मार्च से 14 अप्रैल, 15 अप्रैल से 3 मई और 4 मई से 17 मई तक के लिए लॉकडाउन का एलान किया गया था.

गृह मंत्री ने पीएम मोदी से की थी मुलाकात

गौरतलब है कि लॉकडाउन-5 के एलान से पहले आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी. सूत्रों के मुताबिक, इस मुलाकात में लॉकडाउन समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई थी. प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के बीच आज फिर से करीब एक घंटे तक मुलाकात चली. इससे पहले कल शुक्रवार को भी दोनों नेताओं के बीच करीब दो घंटे तक बैठक हुई थी.

देश में कोरोना वायरस के आंकड़े

देश में जानलेवा कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ता जा रहा है. पिछले 24 घंटों में 265 लोगों की मौत हुई है, जो एक दिन में मौत का सबसे बड़ा आंकड़ा है. वहीं पिछले एक दिन में सबसे ज्यादा सात हजार 964 मामले भी सामने आए हैं. इतना ही नहीं 11 हजार 264 लोग एक दिन में ठीक हुए हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, अबतक एक लाख 73 हजार 763 मामले सामने आ चुके हैं. वहीं 4971 लोगों की मौत हो चुकी है. 82 हजार 370 लोग ठीक भी हुए हैं.

Comments

Popular posts from this blog

ये 10 सरकारी बैंक 1 अप्रैल से होंगे बंद , मोदी सरकार का फैसला, जानें ग्राहकों को क्या होगी परेशानी

यह अभिनेत्री अजीब कपड़ों में दिखाई दी "सीआईडी" प्रसिद्धि! मुझे अब नौकरी नहीं मिल रही है Ashish News Nation

LPG Prices रसोई गैस सिलेंडर के दामों में भारी कटौती, आज से लागू नए रेट यहां देखें