बॉबी देओल को सता रही पिता धर्मेंद्र की चिंता, बोले- वो 84 साल के हैं और..

बॉबी देओल को सता रही पिता धर्मेंद्र की चिंता, बोले- वो 84 साल के हैं और..

Hindi Samachar Ashish Gusain
बॉबी देओल को सता रही पिता धर्मेंद्र की चिंता

मुंबई. इन दिनों पूरा देश कोरोना वायरस (Cornavirus) के कहर से जूझ रहा है. लॉकडाउन (Lockdown) के बावजूद इस वायरस की चपेट में आए लोगों की संख्या में कमी नहीं आ रही है. वहीं इस बीच हर कोई अपने-अपने घरों में बंद है और अपनों की सुरक्षा में लगा हुआ है. ऐसे माहौल में सभी को अपने परिवार की चिंता है. वहीं हाल ही में बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल (Bobby Deol) ने अपने पिता धर्मेंद्र (Dharmendra) को लेकर चिंता जाहिर की है. 84 वर्षीय धर्मेंद्र, बॉबी देओल से दूर हैं, वो सुरक्षित हैं लेकिन बॉबी को उनकी बहुत चिंता है. इस बारे में उन्होंने हाल ही में बात की है.


Boby Deol इन दिनों अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं. वहीं इस दौरान वो पूरी तरह से पॉजिटिव रहने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने हाल ही में हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में बताया- 'यह खुद को फिट रखने का सबसे अच्छा समय है. जब आप बिजी रहते हैं तो दिमाग निगेटिव ख्यालों से दूर रहता है. इस समय दुनिया जो चीजें घट रही हैं वो काफी परेशान करने वाली हैं. आप बस यही सोचते हैं कि यह सब कब खत्म होगा'. वहीं उन्होंने पिता की सेहत को लेकर भी चिंता जाहिर की है.


धर्मेंद्र इस समय फार्म हाउस पर समय बिता रहे हैं. बॉबी देओल ने कहा- 'वो 84 साल के हैं और हमें उनकी बहुत चिंता होती है, लेकिन हर समय चिंता करने से हम खुद को कमजोर कर लेते हैं. इसलिए हमें इस समय पॉजिटिव चीजों के बारे में सोचना चाहिए. वह बाहरी लोगों की पहुंच से बिल्कुल सुरक्षित जोन में हैं. वहां पर उनके साथ मां और चाची ही हैं. हम वीडियो कॉल पर बात करते रहते हैं'.


बता दें कि धर्मेंद्र अपने सोशल एकाउंट पर फैंस के साथ अकसर खेत और फसलों से जुड़ी जानकारी शेयर करते रहते हैं. बॉबी देओल ने बताया कि 'उन्हें ऑर्गेनिक सब्जियां उगाते देख बहुत खुशी होती है'. बॉबी देओल इन दिनों जिम में ज्यादा समय दे रहे हैं और वो लॉकडाउन के समय को अपनी फिटनेस को और भी बेहतर करने में जुटे हुए हैं.

Comments

Popular posts from this blog

Gujarat, Himachal election result 2017 LIVE UPDATES: Modi magic work in both states, little solace for Rahul Gandhi

इस पेड़ की सुरक्षा में तैनात है पुलिस की पलटन, एक-एक पत्ते पर रखी जाती है कड़ी नजर

पीएम मोदी की घोषणा, इन लोगों के बैंक खाते में आएंगे 24-24 हजार रुपए, तुरंत क्लिक कर जानें