सोनू सूद की संपत्ति - जानिए कितने करोड़ के मालिक हैं मज़दूरों के मसीहा....

सोनू सूद की संपत्ति - जानिए कितने करोड़ के मालिक हैं मज़दूरों के मसीहा....
हिंदी समाचार Ashish Gusain

सोनू सूद को इस समय पूरे देश से केवल प्यार मिल रहा है। वो हिंदी, तेलुगू और तमिल फिल्मों का जाना माना चेहरा हैं। अब लॉकडाउन के बीच वो गरीब मज़दूरों के मसीहा हो चुके हैं। ऐसे में सबका प्रश्न यही है कि सोनू सूद इतना खर्च कैसे उठा रहे हैं।

रिपोर्ट्स की मानें तो सोनू सूद की कुल संपत्ति करीब 17 मिलियन डॉलर के आसपास है। यानि कि वो कुल 130 करोड़ के मालिक हैं।
Google image
sonu-sood-nett-worth-and-total-property-as-he-is-tagged-the-messiah-of-migrant-labour

सोनू सूद होटल्स के एक चेन के मालिक हैं और उनके पास एड की कमाई है। वहीं कई फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय होने के कारण उनके पास काम की कोई कमी नहीं है।

बॉलीवुड में जहां सोनू सूद छेदी सिंह के किरदार के साथ दबंग में छा गए और यहीं से उनका करियर भी पटरी पर दौड़ पड़ा। वहीं साउथ की फिल्मों में भी सोनू सूद एक बड़ा और सफल नाम बन चुके हैं।

बन चुके हैं मसीहा

इस समय सोनू सूद प्रवासी मजदूरों के मसीहा बन चुके हैं। वो लगातार प्रवासी मजदूरों के लिए बसों का इंतज़ाम करवा रहे हैं और उन्हें घर पहुंचा रहे हैं। सोनू सूद का कहना है कि जब तक आखिरी प्रवासी भाई अपने घर तक नहीं पहुंच जाता उनका काम पूरा नहीं होगा। 
Google image
मिल रही है बधाईयां

सोनू सूद को उनके इस काम के लिए ढेरों बधाईयां मिल रही हैं। बॉलीवुड से लेकर आम आदमी तक हर कोई उनका फैन हो चुका है। जहां अजय देवगन ने उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं वो लोग रोज़ उन्हें सोशल मीडिया पर सलामी ठोंक रहे हैं।
Google image
किया प्रभावित

सोनू सूद के काम से अमिताभ बच्चन इतना प्रभावित हुए कि उन्होंने भी प्रवासी मज़दूरों को घर पहुंचाने के लिए बसों का इंतज़ाम शुरू कर दिया है।

यूं हुई शुरूआत

सोनू सूद ने अपने नेक काम की शुरूआत लॉकडाउन के साथ ही की थी जब उन्होंने अपने होटल को पैरामेडिकल स्टाफ के रहने के लिए मुफ्त में उपलब्ध कराया। इसके बाद उन्होंने गरीबों को खाना बांटने की शुरूआत की।
Google image
कुछ बसों से शुरूआत

इसके बाद सोनू सूद ने कुछ बसों में सरकार से परमिशन लेने के बाद प्रवासी मज़दूरों का एक जत्था अपने अपने घर भेजने की कोशिश की। लेकिन धीरे धीरे लोग उनसे मदद मांगते गए। 

किसी को नहीं कहा ना

सोनू सूद ने किसी को भी मदद मांगने के बाद मना नहीं किया। उन्होंने हर किसी की हरसंभव मदद करने की कोशिश की। धीरे धीरे अब उनके पास पूरी एक टीम है जो सारे प्रवासी मजदूरों को उनके घर पहुंचाने के लिए लगातार काम कर रही है।
Google image
तुरंत मिलता है जवाब

सोनू सूद को कोई भी अगर सोशल मीडिया पर कॉन्टैक्ट करने की कोशिश करता है तो सोनू सूद तुरंत उसकी जानकारी मांगते हैं और उस तक पहुंचने की कोशिश करते हैं। उनके काम की हर कोई तारीफ कर रहा है।

मज़ाक भी है चालू

इस बीच कई लोग मज़ाक मज़ाक में सोनू सूद से घर पहुंचाने को कह रहे हैं और सोनू सूद इन सब संदेशों को मज़ाक में लेकर वैसे ही जवाब दे रहे हैं और लोगों को इंटरटेन भी कर रहे हैं।

Google image
हो रही है आलोचना

इस बीच लोग उनकी आलोचना करते हुए यह भी कह रहे हैं कि ये सब सोनू सूद का पब्लिसिटी स्टंट है जो वो बीजेपी का टिकट पाने के लिए कर रहे हैं। लोगों को ये नहीं भूलना चाहिए कि कोबरा पोस्ट के स्टिंग ऑपरेशन में पैसा लेकर बीजेपी का प्रचार करने वालों में सोनू सूद भी शामिल थे।

गर्व है सोनू Sood

अपने होटल को मेडिकल स्टाफ के लिए क्वारंटीन सेंटर में तब्दील करने से लेकर घर चलें कैंपेन तक सोनू सूद इस देश के कठिन समय में एक सुपरहीरो बनकर उभरे हैं। इस बीच जहां वो 45 हज़ार लोगों को हर दिन खाना मुहैया करवा रहे हैं वहीं ना जाने कितने परिवारों को एकजुट कर चुके हैं। उनके इस जज़्बे को हमारा सलाम

Comments

Popular posts from this blog

Gujarat, Himachal election result 2017 LIVE UPDATES: Modi magic work in both states, little solace for Rahul Gandhi

इस पेड़ की सुरक्षा में तैनात है पुलिस की पलटन, एक-एक पत्ते पर रखी जाती है कड़ी नजर

पीएम मोदी की घोषणा, इन लोगों के बैंक खाते में आएंगे 24-24 हजार रुपए, तुरंत क्लिक कर जानें