इन 10 तरीकों से जानें लीवर खराब होने के लक्षण??????

इन 10 तरीकों से जानें लीवर खराब होने के लक्षण??????

साइंस की बात करें तो आज के वर्तमान समय में लिवर खराब होने की समस्या बढ़ती जा रही हैं। इसलिए लोगों को इसके बारे में सही जानकारी होनी चाहिए ताकि लोग खुद का ख्याल रख सकें। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे शरीर के कुछ ऐसे लक्षण के बारे में जो लक्षण लिवर ख़राब होने के होते हैं। अगर किसी व्यक्ति में ऐसा लक्षण दिखाई दे तो उसे तुरंत डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए ताकि इस खतरनाक बीमारी से छुटकारा मिल सकें। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।

लिवर खराब होने के लक्षण :

1 .किसी व्यक्ति को सांस में तकलीफ, कमजोरी, अचानक वजन का कम होना जैसी समस्या तब होती है जब लीवर में पर्याप्त प्रोटीन नहीं बनता हैं। ये संकेत लिवर ख़राब होने के होते हैं।

2 .अगर किसी व्यक्ति को अधिक थकान की समस्या होती हैं तथा उनके पेट में हल्का हल्का दर्द बना रहता हैं तो ये लक्षण लिवर ख़राब होने के होते हैं।

3 .अगर किसी व्यक्ति के लीवर में दर्द, उल्टी या घबराहट जैसी समस्या हो रही हैं तो ये संकेत भी लिवर ख़राब होने के हैं।

4 .खराब लीवर अमोनिया का निस्तारण नहीं कर पाता जिससे दिमाग असंतुलित हो सकता है और दिमाग में तनाव और चिड़चिड़ापन की समस्या हो सकती हैं।

6 .शरीर पर तेज खुजली का होना भी लिवर ख़राब होने के लक्षण हैं।

7 .अगर किसी व्यक्ति को गहरे पीले रंग का पेशाब आता हैं तो ये संकेत भी खतरनाक हैं।

8 . अधिक समय से असामान्य पीले रंग के दस्त लगना।

9 .टखने, पेट और पैरों में सूजन, पेट में पानी भर जाना।

10 .पेट में ऊपर दाएँ हिस्से में दर्द। साथ ही साथ खून का बहना जल्द बंद ना होना।

Comments

Popular posts from this blog

रोमांस के राजकुमार का निधन, जानिए ऋषि कपूर से जुड़ी कुछ 10 रोचक बातें???

संजय दत्त की बायोपिक में सलमान खान करेंगे यह रोल