सुशांत सिंह खुदकुशीः करण जौहर, सलमान खान और एकता कपूर सहित 8 पर केस दर्ज????

सुशांत सिंह खुदकुशीः करण जौहर, सलमान खान और एकता कपूर सहित 8 पर केस दर्ज????

Hindi Samachar Ashish Gusain

Google image

मुंबईः बाॅलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की खुदकुशी के बाद फिल्म निर्देशक करण जौहर, सलमान खान, एकता कपूर, संजय लीला भंसाली समेत कुल 8 लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। बीते रविवार को सुशांत सिंह राजपूत ने अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। सुशांत के खुदकुशी करने का फैसला बॉलीवुड के कुछ सितारों ने फिल्म इंडस्ट्री द्वारा शोषण करने की वजह बताया है।

Google image

वकील सुधीर ओझा ने करण जौहर, संजय लीला भंसाली, एकता कपूर और सलमान खान सहित 8 लोगों के खिलाफ बिहार में मामला दर्ज कराया है। सुधीर ओझा ने इन सभी कलाकारों के खिलाफ आईपीसी की धारा 306, 109, 504 और 506 के तहत मुजफ्फरपुर कोर्ट में मामला दर्ज किया है। वहीं पोस्टमॉर्टेम रिपोर्ट के मुताबिक सुशांत सिंह राजपूत गंभीर अवसाद से गुजर रहे थे, लेकिन कई सितारों ने आरोप लगाया कि उन्हें आत्महत्या करने के लिए उकसाया गया था।


सुशांत की मौत के बाद रेस्लर बबिता फोगाट ने भी करण जौहर पर बड़ा हमला बोला था। बबिता फोगाट ने ट्वीट करते हुए कहा था कि अब समय आ गया है फिल्म इंडस्ट्री को चुनिंदा परिवारों की गिरफ्त से बाहर करवाया जाए। सभी देशवासियों को एकजुट होकर भाई-भतीजावाद करने वालों की फिल्मों को देखना बंद किया जाए, नहीं तो फिर पता नहीं कितने छोटे शहरों से गए लोगों को अपनी जान देकर इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी।

एक और ट्वीट करते हुए बबिता ने कहा था कि करण जौहर कौन है? क्या गंदगी फैला रखी है इसने फिल्म इंडस्ट्री में। इसकी बपौती है क्या फिल्म इंडस्ट्री इसको मुंहतोड़ जवाब क्यों नहीं देते? एक हमारी शेरनी बहन कंगना रनौत है जो इसको जवाब देती है। इस गैंग की सभी फिल्मों का बायकॉट करो।


वहीं कंगना रनौत ने भी दुख जाहिर करते हुए बाॅलीवुड पर नाराजगी जाहिर की। कंगना का आरोप है कि बॉलीवुड में बाहरी लोगों के काम की कभी सराहना नहीं की जाती, उन्हें महसूस कराया जाता है कि वह किसी काम के नहीं हैं।

गौरतलब हो कि बीते रविवार को सुशांत ने अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बाॅलीवुड के एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के इस प्रकार आत्महत्या कर लेने से पूरा देश हैरान और स्तब्ध है। 34 साल की उम्र में उन्होंने आत्महत्या कर ली

Comments

Popular posts from this blog

Gujarat, Himachal election result 2017 LIVE UPDATES: Modi magic work in both states, little solace for Rahul Gandhi

इस पेड़ की सुरक्षा में तैनात है पुलिस की पलटन, एक-एक पत्ते पर रखी जाती है कड़ी नजर

पीएम मोदी की घोषणा, इन लोगों के बैंक खाते में आएंगे 24-24 हजार रुपए, तुरंत क्लिक कर जानें