सुशांत सिंह राजपूत की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से हुआ खुलासा, इस वजह से हुई एक्टर की मौत.....

सुशांत सिंह राजपूत की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से हुआ खुलासा, इस वजह से हुई एक्टर की मौत.....

Google image

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत(Sushant Singh Rajput) ने अपने बांद्रा स्थित आवास पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस खबर से देशभर में शोक की लहर है। जिसके बाद कल रविवार को मुंबई पुलिस ने सुशांत के शव को विले पार्ले स्थित कूपर अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया था। वहीं अब सुशांत की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आ चुकी है। 

सुशांत की शुरूआती पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के मुताबिक, एक्टर की मौत फांसी के चलते दम घुटने से हुई है। शुरुआती रिपोर्ट में किसी प्रकार के जहर या मौत का अन्य कोई कारण नहीं बताया गया है। हालांकि, सुशांत के शव का विसरा सुरक्षित रख लिया गया है, जिसकी फॉरेंसिक जांच की जाएगी। 

सूत्रों के हवाले से मिली खबर के अनुसार, शुरूआती छानबीन और जांच के तौरपर यह मामला आत्महत्या का नजर आता है। वहीं सुशांत के विसरा और अन्य बॉडी के कुछ अन्य ऑर्गन्स को सुरक्षित रख लिया गया है। इन ऑर्गन्स को फॉरेंसिक जांच के लिए जेजे अस्पताल भेजा जाएगा। दूसरी तरफ मुंबई पुलिस भी सुशांत के मौत की गहराई से तहकीकात कर रही है। 

सुशांत सिंह राजपूत फिल्म इंडस्ट्री के चर्चित युवा सितारों में से एक थे। उनके निधन से बॉलीवुड सितारें बहुत ज्यादा दुखी हैं। किसी को भी सुशांत की मौत पर विश्वास नहीं हो रहा है। वहीं आज सुशांत सिंह राजपूत का अंतिम संस्कार मुंबई में किया जायेगा। बीती रात सुशांत के पिता समेत परिवार वाले मुंबई पहुंच चुके हैं। 



Comments

Popular posts from this blog

ये 10 सरकारी बैंक 1 अप्रैल से होंगे बंद , मोदी सरकार का फैसला, जानें ग्राहकों को क्या होगी परेशानी

यह अभिनेत्री अजीब कपड़ों में दिखाई दी "सीआईडी" प्रसिद्धि! मुझे अब नौकरी नहीं मिल रही है Ashish News Nation

LPG Prices रसोई गैस सिलेंडर के दामों में भारी कटौती, आज से लागू नए रेट यहां देखें