PM मोदी से लेकर शाह और योगी तक, जानिए कितने पढ़े लिखे हैं भाजपा के 6 ताकतवर नेता????

PM मोदी से लेकर शाह और योगी तक, जानिए कितने पढ़े लिखे हैं भाजपा के 6 ताकतवर नेता????

हिंदी समाचार Ashish Gusain

Google image

एक वो वक्त था, जब देश के युवा फिल्मी सितारों के बारे मेें जानने को उत्सुक रहते थे। लेकिन आज का युवा राजनीति में भी दिलचस्पी लेने लगा है। इसलिए अब लोग भारतीय राजनेताओं के बारे में बहुत कुछ जानने को लालायित रहते हैं। इस स्टोरी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि भाजपा के ये 8 ताकतवर नेता आखिर कितने पढ़े-लिखे हैं।

Google image
1- नरेंद्र मोदी
इसमें कोई दो राय नहीं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज की तारीख में वैश्विक लीडर हैं। हांलाकि पढ़ाई के दौरान पीएम मोदी औसतन विद्यार्थी रहे। उन्होंने गुजरात के वडनगर से हायर सेकेंडरी की पढ़ाई की। पीएम मोदी ने साल 1978 में दिल्ली विश्वविद्यालय से दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक किया। ठीक इसके पांच साल बाद गुजरात विश्विद्यालय से इसी विषय से मास्टर डिग्री हासिल की।
Google image
2- अमित शाह
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और गृह मंत्री अमित शाह राजनीति में आने से पहले बैंक में भी नौकरी कर चुके हैं। बता दें कि अमित शाह ने अहमदाबाद के को-ऑपरेटिव बैंक में काम किया है। बता दें कि अमित शाह ने प्रारम्भिक शिक्षा मेहसाणा से प्राप्त की। अमित शाह ने अहमदाबाद के सीयू शाह साइंस कॉलेज से बायोकेमिस्ट्री में बीएसएसी की है। इसके बाद उन्होंने कुछ समय के लिए अपने पिता अनिल चंद्र शाह के बिजनेस में भी सहयोग दिया।
Google image

3- योगी आदित्यनाथ
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ स्कूली दिनों में एक अव्वल छात्र रहे। योगी आदित्यनाथ मैथ से ग्रेजुएट हैं। योगी ने अपनी प्रा​रम्भिक शिक्षा उत्तराखंड के प्राथमिक स्कूल से प्राप्त की। इसके बाद गढ़वाल यूनिवर्सिटी से गणित विषय में स्नातक किया। कॉलेज के दिनों में भी योगी आदित्यनाथ एक अच्छे वक्ता थे।

Google image

4- राजनाथ सिंह

राजनाथ सिंह एक भारतीय राजनेता हैं जो भारत के रक्षा मंत्री के रूप में सेवारत हैं। वह भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष हैं। उन्होंने पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और वाजपेयी सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में कार्य किया है। वह पहले मोदी मंत्रालय में गृह मंत्री थे। भारत के गृह मंत्री राजनाथ सिंह फिजिक्स के प्रोफेसर भी रह चुके हैं। राजनाथ सिंह ने गोरखपुर विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद मिर्जापुर के केबी डिग्री कॉलेज में लेक्चरर रहे।

Google image

5- स्मृति ईरानी

स्मृति जुबिन ईरानी एक भारतीय राजनीतिज्ञ, पूर्व मॉडल, टेलीविजन अभिनेत्री और निर्माता हैं। ईरानी भारत के केंद्रीय मंत्रिमंडल में मंत्री हैं।स्मृति ईरानी को महिला एवं बाल विकास और कपड़ा मंत्रालय सौंपा गया है। उन्होंने 12वीं तक शिक्षा प्राप्त की है।

Google image

6- निर्मला सीतारमण
निर्मला सीतारमण एक भारतीय राजनेता हैं जो भारत के वित्त और कॉर्पोरेट मामलों के वर्तमान मंत्री के रूप में सेवारत हैं। वह 2014 से राज्यसभा, भारतीय संसद के ऊपरी सदन के सदस्य हैं। उन्होंने एम फिल तक पढ़ाई की है।


Comments

Popular posts from this blog

Gujarat, Himachal election result 2017 LIVE UPDATES: Modi magic work in both states, little solace for Rahul Gandhi

इस पेड़ की सुरक्षा में तैनात है पुलिस की पलटन, एक-एक पत्ते पर रखी जाती है कड़ी नजर

पीएम मोदी की घोषणा, इन लोगों के बैंक खाते में आएंगे 24-24 हजार रुपए, तुरंत क्लिक कर जानें