नेशनल अवार्ड को लेकर हो रही आलोचना पर अक्षय ने कहा – काबिल नहीं हूँ तो ले लो वापस-

नेशनल अवार्ड को लेकर हो रही आलोचना पर अक्षय ने कहा – काबिल नहीं हूँ तो ले लो वापस-
                   NEWS UPDATE ASHISH
                      25 Apr. 2017 20:06
                   
राष्ट्रीय पुरस्कार को लेकर हो रही आलोचना के चलते बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने कहा है कि अगर लोगों को यह लगता है कि वह राष्ट्रीय पुरस्कार के लायक नहीं है तो वे उसे वापस ले सकते है. याद रहे अक्षय कुमार को ‘रूस्तम’ के लिये राष्ट्रीय पुरस्कार मिला हैं.
अक्षय कुमार ने इस बारें में कहा, मैं फिल्म उद्योग में कम से कम 25 वर्षों से काम कर रहा हूं और मैंने यह देखा है हर बार जब कोई राष्ट्रीय पुरस्कार जीतता है तो इस बात पर बहस शुरू हो जाती है कि कौन इसका हकदार है.
उन्होंने आगे कहा, मुझे यह सम्मान 25 वर्षों तक काम करने के बाद मिला है. अगर आपको लगता है कि मैं इसका हकदार नहीं हूं तो आप इसे वापस ले सकते है.
गौरतलब रहें कि अवार्ड मिलने के बाद से ही अक्षय कुमार को ट्रोल किया जा रहा हैं. आलोचकों का मानना हैं कि ये अवार्ड आमिर खान को उनकी फिल्म दंगल के लिए मिलना चाहिए था.

Comments

Popular posts from this blog

Gujarat, Himachal election result 2017 LIVE UPDATES: Modi magic work in both states, little solace for Rahul Gandhi

इस पेड़ की सुरक्षा में तैनात है पुलिस की पलटन, एक-एक पत्ते पर रखी जाती है कड़ी नजर

पीएम मोदी की घोषणा, इन लोगों के बैंक खाते में आएंगे 24-24 हजार रुपए, तुरंत क्लिक कर जानें