खौफनाक: युवती ने की सीने से टैटू हटवाने की कोशिश, देखिए क्या दुर्गति हुई

खौफनाक: युवती ने की सीने से टैटू हटवाने की कोशिश, देखिए क्या दुर्गति हुई

News Update Ashish
टैटू बनवाने का क्रेज आजकल सर चढ़कर बोल रहा है। खासतौर पर युवा तो शरीर के किसी भी हिस्से में टैटू बनवाते हैं। हालांकि टैटू आपको फ़ैशनेबल छवि तो देता है, लेकिन इसे हटाने की कोशिश की कीमत आपको काफी महंगी भी पड़ सकती है। थाइलैंड की एक युवती पासुदा ऐसे ही एक खौफनाक अनुभव से गुजरी हैं क्योंकि टैटू हटाने की कोशिश में उसके सीने पर काफी गंभीर जख्म हो गया। उन्होंने टैटू हटाने के अपने खौफनाक अनुभव की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा की हैं ताकि कोई अन्य इस तरह के अनुभव से न गुजरे।
सीने पर बनवाया था टैटू
कॉलेज स्टुडेंट पासुदा ने अपने सीने पर एक टैटू बनवाया था। लेकिन बाद में कुछ कारणों से उन्हें अपना फैसला गलत लगा और उन्होंने टैटू हटवाने का फैसला किया। इसके लिए उन्होंने रेजुवी नाम की तकनीक का इस्तेमाल किया, जिसमें रासायनिक रिमूवर की मदद से टैटू को मिटाया जाता है। सामान्य तौर पर यह टैटू को फीका करता है, और पासुदा पर भी शुरुआत में तो रेजुवी ने ठीक तरह से काम किया और लग रहा था कि पासुदा का टैटू फीका हो रहा है। लेकिन फिर कुछ समय बाद इसमें संक्रमण हो गया और वहां की चमड़ी उखड़ने लगी। इसके बाद पूरी चमड़ी उखड़ गई हालांकि चमड़ी पर बना टैटू भी गायब हो गया। पासुदा के साथ इस रसायनिक रिमूवर ने गंभीर रिएक्शन कर दिया था, जिसका निशान उनके सीने पर बना रह गया। हालांकि, टैटू तो हट गया, लेकिन एक गंभीर घाव अवश्य दे गया।
जलने के जैसा हो गया था गंभीर जख्म
पासुदा की तकलीफों का अंत यहीं पर नहीं हुआ क्योंकि करीब 3 महीने तक उनके सीने पर लाल रंग का यह धब्बा दिखता रहा। ऐसा लगता कि जलने के कारण वहां गंभीर जख्म हो गया है। लेकिन अब धीरे-धीरे त्वचा सामान्य हो रही है। पासुदा ने अपनी इन तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर साझा करने का फैसला किया। वह चाहती थीं कि औरों को सीख मिले और लोग टैटू हटाने की कोशिश करते हुए बेहद सावधानी बरतें।

Comments

Popular posts from this blog

Gujarat, Himachal election result 2017 LIVE UPDATES: Modi magic work in both states, little solace for Rahul Gandhi

इस पेड़ की सुरक्षा में तैनात है पुलिस की पलटन, एक-एक पत्ते पर रखी जाती है कड़ी नजर

पीएम मोदी की घोषणा, इन लोगों के बैंक खाते में आएंगे 24-24 हजार रुपए, तुरंत क्लिक कर जानें