सावधान! कहीं आपके पास भी तो नहीं इन 21 कंपनियों के मोबाइल

सावधान! कहीं आपके पास भी तो नहीं इन 21 कंपनियों के मोबाइल


News Update ASHISH  16 Aug. 2017



नई दिल्ली (16 अगस्त): अगर आप चीन के बने स्मार्टफोन को यूज करते हैं तो सावधान हो जाएं, क्योंकि केंद्र सरकार ने स्मार्टफोन बनाने वाली चीन की कंपनियों को नोटिस जारी किया है। सरकार को शक है कि ये कंपनियां अपने स्मार्टफोन्स के जरिए भारत के ग्राहकों की पर्सनल जानकारियां चुरा रही हैं।
सरकार ने ओपो, वीवो, शाओमी और जियोनी जैसी चाइनीज कंपनियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। स्मार्टफोन बनाने वाली ज्यादातर कंपनियां चीन की हैं और सरकार को डर है कि ये ग्राहकों की जानकारी हैक कर सकती हैं। भारत में करोड़ों लोग स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं। सरकार को आशंका है कि स्मार्टफोन की कॉन्टैक्ट लिस्ट और मेसेजेस में मौजूद पर्सनल जानकारियां को चुराई जा रही हैं।
हालांकि ऐसा नहीं है कि सिर्फ चीन की कंपनियों को ही यह नोटिस जारी किया गया है। स्मार्टफोन बनाने वाली दूसरी कंपनियों जैसे ऐपल, सैमसंग और भारत की ही कंपनी माइक्रोमैक्स भी उन 21 कंपनियों में शामिल हैं, जिन्हें इलेक्ट्रॉनिक्स और इन्फर्मेशन टेक्नॉलजी मंत्रालय की ओर से नोटिस जारी किया गया है।
इसके पहले यह खबर भी आई थी कि इलेक्ट्रॉनिक्स और इन्फर्मेशन प्रॉडक्ट्स का चीन से भारी मात्रा आयात हो रहा है और सरकार ने सुरक्षा और डेटा लीकेज से जुड़ी चिंताओं के मद्देनजर इसकी समीक्षा शुरू कर दी है। सरकार की ओर से यह कदम ऐसे वक्त में उठाया गया है कि जब डोकलाम में दोनों देशों के बीच पिछले दो महीनों से गतिरोध जारी है।

Comments

Popular posts from this blog

यह अभिनेत्री अजीब कपड़ों में दिखाई दी "सीआईडी" प्रसिद्धि! मुझे अब नौकरी नहीं मिल रही है Ashish News Nation

रोमांस के राजकुमार का निधन, जानिए ऋषि कपूर से जुड़ी कुछ 10 रोचक बातें???