मोदी सरकार की नई योजना,1 करोड़ रुपए घर ले जाएं ! जानिए क्या है योजना

मोदी सरकार की नई योजना,1 करोड़ रुपए घर ले जाएं ! जानिए क्या है योजना
 23 Sept. 2017 
 


नई दिल्ली. केंद्र की मोदी सरकार लोगों की बेनामी संपत्ति का पता लगाने के लिए अब नई योजना बना रही है। इस योजना के तहत जो भी व्यक्ति बेनामी संपत्ति की जानकारी जांच ऐजेंसियों को देगा उसे इनाम के तौर पर एक करोड़ रुपए दिए जाने की तैयारी चल रही हैं। इस योजना को अक्टूबर से लागू किया जा सकता है।
सूचना देने वाले शख्स का नाम होगा गोपनीय
-सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्स (सीबीडीटी) के अधिकारी जो कि इस नीति को बनाने का हिस्सा है ।
-उन्होंने कहा कि पहचान छुपाए जाने की शर्त पर बेनामी संपत्ति का ब्यौरा देने वाले को कम से कम 15 लाख और ज्यादा से ज्यादा एक करोड़ रुपए दिया जाएगा।
-एक अधिकारी ने बताया कि विभाग द्वारा किसी भी परिस्थिति में सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम सामने नहीं लाया जाएगा।
-अधिकारी ने कहा कि प्रावधान की कमी के कारण पिछले साल बेनामी संपत्ति को लेकर कानून शुरु किया गया था।
-बेनामी संपत्ति का ब्यौरा देने वाले व्यक्ति को इनाम देना प्रवर्तन निदेशालय, आयकर विभाग और राजस्व खुफिया निदेशालय के लिए सामान्य बात है।
-इस ऑपरेशन के प्रभावी तरीके के बारे में बात करते हुए अधिकारी ने कहा कि आयकर विभाग और प्रशासन दोनों के लिए ही बेनामी संपत्ति का पता लगाना बहुत मुश्किल काम होता है।

Comments

Popular posts from this blog

Gujarat, Himachal election result 2017 LIVE UPDATES: Modi magic work in both states, little solace for Rahul Gandhi

इस पेड़ की सुरक्षा में तैनात है पुलिस की पलटन, एक-एक पत्ते पर रखी जाती है कड़ी नजर