जियो में प्रतिदिन का मनमर्जी डाटा खर्च करो, 90 दिनों की वैलिडिटी के साथ आया ऐसा पैक

जियो में प्रतिदिन का मनमर्जी डाटा खर्च करो, 90 दिनों की वैलिडिटी के साथ आया ऐसा पैक
Ashish News Update 18 Sept. 2017


Follow
लेटेस्ट अपडेटेड जानकारी के लिए ऊपर दिए फॉलो बटन पर क्लिक करें, धन्यवाद




Google & picsart
जियो 90 दिनों की वैलिडिटी वाला पैक मार्केट में ले आया है, जिसमें प्रतिदिन की कोई डेटा लिमिट नहीं और आप अपने मनमर्जी से डाटा खर्च कर सकेंगे. जब से जियो शुरू हुआ है तब से लेकर आज तक, जियो ने अपने ग्राहकों को कोई ना कोई बेहतर और किफायती पैक उपलब्ध कराया है. जिस पैक की हम बात कर रहे हैं वह बढ़िया पैक साबित हो सकता है, क्योंकि इसमे बढ़िया वैलिडिटी के साथ बढ़िया फैसिलिटी भी मिल रही है. आप इस पैक में प्रतिदिन का 1जीबी डाटा नहीं अपनी मनमर्जी से डाटा खर्च कर सकते हैं. जो लोग प्रतिदिन का 1जीबी डाटा से अधिक डाटा खर्च करना चाहते हैं, उनके लिए यह पैक बहुत ही अच्छा साबित हो सकता है. क्योंकि इसमें प्रतिदिन की कोई डेटा लिमिट नहीं रखी गई है. परंतु यह प्लान सिर्फ जिओ के प्राइम मेंबर्स के लिए उपलब्ध रहेगा.



जियो के इस पैक में सभी नेटवर्क पर लोकल और एसटीडी कोल अनलिमिटेड रहेगी. इस पैक में आप 90 दिनों के लिए जितनी मर्जी चाहे बातें कर सकेंगे. मतलब यह हुआ कि अब आप अपने रिश्तेदारों और सगे-संबंधियों से दिल खोलकर बात कर सकेंगे. इस पैक में आप लोकल और एसटीडी सभी नेटवर्कों पर अनलिमिटेड SMS कर पाएंगे. अगर बात की जाए रोमिंग की तो इसमें रोमिंग भी 90 दिनों के लिए फ्री दी जा रही है. अब बात करते हैं कि 90 दिनों के लिए इसमें कितने जीबी डाटा ग्राहकों को मिल रहा है. तो दोस्तों 90 दिनों के लिए इस पैक में आपको 90 GB डाटा मिल रहा है. जिस को आप 90 दिनों में जब मर्जी चाहे और जितना मर्जी चाहे खर्च कर सकते हैं. इस पैक की कीमत सिर्फ 999 रुपए रहेगी.





बढ़िया जानकारी के लिए लाइक, शेयर और फोलो करें तथा अपने सुझाव कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें, धन्यवाद

Comments

Popular posts from this blog

Gujarat, Himachal election result 2017 LIVE UPDATES: Modi magic work in both states, little solace for Rahul Gandhi

इस पेड़ की सुरक्षा में तैनात है पुलिस की पलटन, एक-एक पत्ते पर रखी जाती है कड़ी नजर

संजय दत्त की बायोपिक में सलमान खान करेंगे यह रोल