मोदी ने पहली बार रखी शौचालय की नींव, कहा- महिलाओं की इज्जत है ये

मोदी ने पहली बार रखी शौचालय की नींव, कहा- महिलाओं की इज्जत है ये
23 Sep.2017 12:52

Follow
 





पीएम मोदी ने शहंशापुर में रखी शौचालय की नींव।
वाराणसी. पीएम ने शहंशाहपुर गांव में पहली बार अपने हाथों से शौचालय की नींव रखी। मोदी ने कहा, ''यूनिसेफ ने कहा है कि अगर टॉयलेट घर में है तो बीमारी पर खर्च होने वाला सालाना 50 हजार रुपए बच जाता है। मुझे यहां एक गांव के लोगों ने कहा है कि 2 अक्टूबर के बाद कोई भी शख्स बाहर शौच के लिए नहीं जाएगा। आज मैं जिस गांव में गया था, वहां शौचालय में लिखा हुआ है- इज्जत घर। ये हमारी महिलाओं की इज्जत के लिए ही है। जो महिलाओं की इज्जत चाहेगा वो शौचालय जरूर बनाएगा।"

''नहीं सोचा था पीएम आएंगे मेरे दरवाजे''

- शहंशाहपुर के मुसहर बस्ती में जिस जगह पीएम मोदी ने टॉयलेट की नींव रखी है, वहां मजदूरी करने वाला अरविंद झोपड़ी बनाकर रहता था।
- DainikBhaskar.Com ने 20 सितंबर को अरविंद से बातचीत की थी। उसने बताया था, ''दो दिन पहले कुछ लोग आए, उन्होंने मेरी झोपड़ी देखकर पूछा- टॉयलेट को बाहर जाते हो क्या? मैंने कहा- हां। उन्होंने मुझे बताया कि 23 सितम्बर को खुद पीएम यहां आएंगे और फावड़ा चलाएंगे।''
- अरविंद ने बताया, ''2013 में मेरी शादी हुई है। डेढ़ साल की बेटी है। मेरी टूटी हुई झोपड़ी थी, जिसे अधिकारीयों के कहने पर मैंने और पत्नी कांति ने लोगों की मदद से हटा दिया।''
- ''पता चला है कि टॉयलेट के साथ सरकार हमें कमरा भी बनवाकर देगी। कई जन्मों के लिए भी नहीं सोचा था कि पीएम मेरे दरवाजे आएंगे और मुझे गिफ्ट देंगे।''

Comments

Popular posts from this blog

यह अभिनेत्री अजीब कपड़ों में दिखाई दी "सीआईडी" प्रसिद्धि! मुझे अब नौकरी नहीं मिल रही है Ashish News Nation

रोमांस के राजकुमार का निधन, जानिए ऋषि कपूर से जुड़ी कुछ 10 रोचक बातें???