होटल में हो रहा था गंदा काम, पुलिस ने मारा छापा तो हुआ चौंकाने वाला खुलासा....

होटल में हो रहा था गंदा काम, पुलिस ने मारा छापा तो हुआ चौंकाने वाला खुलासा....
Ashish News Update 19 Sept. 2017 



जयपुर। तांत्रिक के बहकावे में आकर एक युवक ने पहले तो लाखों रूपए बर्बाद कर दिए, जब रूपए नही बचे और कुछ नही सुझा तो सैक्स रैकेट का धंधा संचालित करने लग गया। जी हां यह मामला सामने आया है राजधानी जयपुर में, जहां सदर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सैक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने मामले में 4 काॅल गर्ल और 6 ग्राहक समेत 10 आरोपियोें को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक मुखबीर के जरिए सूचना मिली थी कि अजमेर रोड़ पर स्थित मजदूर नगर के पास पलक गेस्ट हाउस में सैक्स रैकेट का धंधा संचालित हो रहा है। इस पर पुलिस ने बोगस ग्राहक भेजते हुए मामले का सत्यापन कराया तो वह सही पाया गया। इस पर सदर थाना पुलिस ने योजना बनाते हुए तुंरत यहां दबिश दी।
जैसे ही पुलिस ने यहां पर दबिश तो होटल में अनैतिक कार्य हो रहा था। इस पुलिस ने कार्रवाई करते हुए होटल में 4 काॅल गर्ल और 6 ग्राहक समेत 10 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। घटना के दौरान होटल संचालक महेंद्र कुमार तिवारी मौके से फरार हो गया। पकड़ी गई सभी काॅल गर्ल मुंबई, दिल्ली और वेस्ट बंगाल की है। गिरफ्तार आरोपी लीलाधर शर्मा, मंगलमाली, नेमसिंह, गढसीराम, जीवराज और राजेश कुमार रैगर, बांरा, उदयपुरवाटी, उतरांचल के रहने वाले है।
पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि फरार होटल संचालक महेद्र कुमार तिवारी दलाल राजेश कुमार रैगर के मार्फत, दिल्ली, मुंबई और पश्चिम बंगाल से सभी काॅलगर्ल को 50 से 1 लाख रूपये बीच की रकम तय कर जयपुर लेकर आता है। यहां पर सभी काॅलगर्ल को महीने और छह महीने के लिए अपने होटल में रखता था। महेंद्र इसके लिए दलाल राजेश रैगर को 40 से 50 प्रतिशत तक कमीशन देता था।
पुलिस की पूछताछ में सामनेे आया है कि फरार महेंद्र अपने होटल में काफी लंबे समय से यह सैक्स रैकेट चल रहा था। साथ ही पुलिस की पूछताछ में ये यह भी सामने आया है कि सिरसी रोड़ जयपुर में रहने वाला राजेश रैगर पहले इस धंधे मेें लिप्त नही था। लेकिन बड़ा आदमी बनने के लिए एक तांत्रिक के बहकावे में आकर उसने अपने रूपये बर्बाद कर दिए। जब आरोपी राजेश का कुछ नही सुझा तो उसने काॅल गर्ल के जरिए सैक्स रैकेट में शामिल हो गया।
फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।

Comments

Popular posts from this blog

Gujarat, Himachal election result 2017 LIVE UPDATES: Modi magic work in both states, little solace for Rahul Gandhi

इस पेड़ की सुरक्षा में तैनात है पुलिस की पलटन, एक-एक पत्ते पर रखी जाती है कड़ी नजर

संजय दत्त की बायोपिक में सलमान खान करेंगे यह रोल