भूकंप के दौरान ख़ुद की सुरक्षा कैसे करें

Ashish News Update 20 Sep 2017
यह घटना कभी भी किसी भी स्थिति में घट सकती हैं और कोई भी इंसान इससे प्रभावित हो सकता है। यदि आपको लगें कि झटके आ रहे हैं तो किसी खुली जगह पर जाने की कोशिश करें। सभवतः किसी पार्क में जाएं जो खुला हो।
भूकंप एक प्राकृतिक आपदा है और इस पर किसी का नियंत्रण नहीं है। पर्यावरण की प्राकृतिक प्रक्रिया में उथल-पुथल होने के कारण भूकंप आता है। अचानक आने वाले भारी और तेज झटके, जो बड़े पैमाने पर विनाश का कारण बनते हैं, भूकंप का संकेत हो सकते हैं। यह घटना कभी भी किसी भी स्थिति में घट सकती हैं और कोई भी इंसान इससे प्रभावित हो सकता है। बड़े भूकंप आना अधिक सामान्य घटना नहीं हैं। हालांकि इस बात का अंदाजा कोई नहीं लगा सकता है कि भूकंप कब आएगा लेकिन अगर आपक जानते हैं कि उस भयावह स्थिति में आपको क्या करना है, तो आप ख़ुद की सुरक्षा कर सकते हैं। थोड़ी एहतियात आपकी जान बचा सकती हैं। आइए जानते हैं कि भूकंप के दौरान ख़ुद की सुरक्षा कैसे करें।
भूकंप की स्थिति में क्या करें
अगर आप महसूस कर रहे हैं कि जमीन हिल रही है तो मेज के नीचे चले जाएं और ध्यान दें कि उस पर कोई ऐसी चीज ना हो जो आप के ऊपर गिर जाए।
जब तक झटके बंद ना हो जाएं और आप बाहर जाने के लिए सुरक्षित महसूस न करें तब तक आप घर के अंदर ही रहें।
यदि आपको लगें कि झटके हल्के या कम हो गए हैं तो एक खुली जगह पर जाने की कोशिश करें सभवतः किसी पार्क में जाएं जो खुला हो।
किसी भी खिड़की के पास ना खड़े हो। ऐसे किसी बुककेस या फर्नीचर से दूर रहें जो आपके ऊपर गिर सकता है।
यदि भूकंप के दौरान आप अपने घर के बाहर हैं, तो सुनिश्चित करें कि आप किसी भी इमारत के पास नहीं खड़े हैं। आप किसी खुले या चौड़े स्थान पर होने चाहिए।
यदि आप भूकंप के दौरान आप गाड़ी चला रहे हैं, तो जितना जल्दी हो सके एक खुले क्षेत्र के पास जाकर गाड़ी बंद कर दें और उससे बाहर आ जाएं।
यदि आप झटके महसूस कर रहे हैं तो अपने आसपास के लोगों की सुरक्षा के लिए उन्हें सूचित करने का प्रयास करें।
अपने घर का मुख्य बिजली कनेक्शन बंद कर दें।
भूकंप के दौरान लिफ्ट का उपयोग न करें।
भूकंप के झटके पूरी तरह से बंद हो जाने के बाद ही अपने घर के अदंर जाएं क्योंकि आम तौर भूकंप के झटके थोड़े समय के अंतराल पर आ सकते हैं।
जल्दबाजी ना करें।

Comments
Post a Comment