अभी-अभी : बीजेपी ने लिया बड़ा फैसला, इस दिग्‍गज महिला नेता को पार्टी से किया बाहर

अभी-अभी : बीजेपी ने लिया बड़ा फैसला, इस दिग्‍गज महिला नेता को पार्टी से किया बाहर
Ashish News Update 18 Sept. 2017 



नई दिल्‍ली। भारतीय जनता पार्टी ने एक दिग्‍गज महिला नेता को पार्टी से बाहर का रास्‍ता दिखा दिया है। दरअसल यह फैसला बीजेपी की असम इकाई की ओर से लिया गया है। वहीं पार्टी से बाहर की गई महिला नेता अब पार्टी आलाकमान से इसकी शिकायत करने सकती हैं।
मामला असम का है। यहां एक बीजेपी महिला नेता को रोहिंग्या मुसलमानों का समर्थन करना महंगा पड़ गया। असम बीजेपी प्रदेश कार्यकारिणी ने महिला नेता को पार्टी से निकाल दिया। महिला का कहना है कि उसको छोटे मुद्दे को लेकर बलि का बकरा बनाया गया है।
2012 से बीजेपी के साथ जुड़ी बेनजीर का कहना है कि गुरुवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रंजीत कुमार दास ने उन्हें पार्टी से निष्कासित करते हुए व्हाट्सएप पर सस्पेंसन लेटर भेजा। बेनजीर का कहना है कि इस तरह से पार्टी से निकालना मेरी बेइज्जती करना है, इस मुद्दे पर मैं पार्टी हाईकमान से शिकायत करूंगी।
बेनजीर अरफां का कहना है कि उन्होंने रोहिंग्या मुसलमानों के समर्थन में एक मीटिंग में हिस्सा लिया था जिसके चलते उन्हें पार्टी से बाहर कर दिया गया। रोहिंग्या मुसलमानों के समर्थन में इस मीटिंग का आयोजन यूनाइटेड माइनॉरिटी पिपुल्स फोरम द्वारा किया गया था।
बेनजीर अरफां ने कहा कि जो सस्पेंसन लेटर उन्हें मिला है उसमें लिखा गया है- किसी दूसरी संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम जो कि रोहिंग्या मुसलमानों के समर्थन के लिए था उसमें आपने बिना पार्टी की मर्जी से हिस्सा लेकर पार्टी के नियमों को तोड़ा है जिस कारण आपको तत्काल प्रभाव से पार्टी से बर्खास्त किया जाता है।

Comments

Popular posts from this blog

ये 10 सरकारी बैंक 1 अप्रैल से होंगे बंद , मोदी सरकार का फैसला, जानें ग्राहकों को क्या होगी परेशानी

यह अभिनेत्री अजीब कपड़ों में दिखाई दी "सीआईडी" प्रसिद्धि! मुझे अब नौकरी नहीं मिल रही है Ashish News Nation

LPG Prices रसोई गैस सिलेंडर के दामों में भारी कटौती, आज से लागू नए रेट यहां देखें