दामाद ने ससुराल में प्रेमिका संग किया सुसाइड, यूं पेड़ से लटके मिले दोनों

दामाद ने ससुराल में प्रेमिका संग किया सुसाइड, यूं पेड़ से लटके मिले दोनों
                               Ashish News Update  06 Sep.2017


3 बच्चों के पिता ने प्रेमिका के साथ दे दी जान।
अंबिकापुर। बतौली थाना इलाके के ग्राम तेलई भदरा में सोमवार सुबह तीन बच्चों के पिता ने अपनी प्रेमिका के साथ साड़ी का फंदा बनाकर पेड़ पर फांसी लगा ली। मृतक घर जमाई बन सुसराल में रहता था। स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों प्यार करते थे और पिछले कई दिनों से एक साथ रहा रहे थे। युवती की साड़ी से फंदा लगाकर दोनों ने आत्महत्या कर ली। पुलिस जांच में जुट गई है। 3 बच्चों का पिता है मृतक...
- 40 वर्षीय युवक को सालभर पहले लगरूपारा की एक 30 वर्षीय युवती से प्यार हुआ था। चार दिन से दोनों एक साथ आसपास के गांवों में घूमता हुआ देखा जा रहा था।

- फांसी पर लटके प्रेमी जोड़ों को पास में ही खेत में काम करने पहुंची महिलाओं ने देखकर बतौली पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने मर्ग कायम का जांच शुरू कर दी है।

ये है प्यार की पूरी कहानी...

- पुलिस ने बताया कि लुंड्रा थाना इलाके के ग्राम उदारी निवासी 40 वर्षीय संतोष लकड़ा का विवाह करीब बीस साल पहले बतौली के ग्राम सरस्वती पुर निवासी एक महिला काशीबाई के साथ हुआ था।

- तब से लेकर अब तक युवक सरस्वतीपुर में ही घर जमाई बनकर रहता था और खेती-बाड़ी का काम करता था।

- संतोष के तीन बच्चे भी हुए। सालभर पहले संतोष की मुलाकात लगरूपारा निवासी 30 वर्षीय सुमित्रा से हुई थी। दोनों में प्रेम संबंध बन गए।

- कुछ दिनों से संतोष अपनी प्रेमिका के साथ ही रह रहा था। विगत चार दिनों से दोनों अपने घर से लापता थे और दूसरे गांव में ही घूम-घूमकर रह रहे थे।

- सोमवार सुबह अपने ससुराल से करीब सौ मीटर की दूरी पर स्थित ग्राम तेलई भदरा में संतोष ने अपनी प्रेमिका के साथ उसी की साड़ी का फंदा बनाकर पेड़ में फांसी लगा ली।

- घटना करीब सुबह 11 बजे की बताई जा रही है। पास के खेत में ही रोपा लगाने पहुंची महिलाओं ने फांसी पर लटके शवों को देखकर इसकी सूचना बतौली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव का पेड़ से उतरवाया।

- पुलिस ने पंचनामा के बाद शव को पीएम के लिए भेज दिया। दोनों ने फांसी क्यों लगाई, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। मृतक संतोष के तीन बेटे हैं। तीनों बेटे स्कूल में पढ़ रहे हैं।

पत्नी से होता था विवाद

- मृतक संतोष के अफेयर के बारे में उसकी पत्नी काशीबाई को भी भनक लग गई थी। इसके चलते दोनों में अक्सर विवाद होता था।

- ससुराल वाले भी संतोष को भला-बुरा कहते थे। संतोष ससुराल वालों 

Comments

Popular posts from this blog

यह अभिनेत्री अजीब कपड़ों में दिखाई दी "सीआईडी" प्रसिद्धि! मुझे अब नौकरी नहीं मिल रही है Ashish News Nation

रोमांस के राजकुमार का निधन, जानिए ऋषि कपूर से जुड़ी कुछ 10 रोचक बातें???