क्या आप जानते हैं सबसे गंदा शहर कौन सा है?

क्या आप जानते हैं सबसे गंदा शहर कौन सा है?
 25 Sep 2017, 20:39

Follow



उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग इलाहाबाद की ओर से आयोजित सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2017 रविवार को शहर में 51 केंद्रों पर हुई। दो पालियों में हुई परीक्षा में करीब 45 फीसद अभ्यर्थी ही शामिल हो सके। परीक्षा में करेंट अफेयर्स से जुड़े काफी सवालों के साथ राज्य और केंद्र की कई योजनाओं को लेकर भी प्रश्न किए गए थे।
पहली पाली की परीक्षा सुबह 9.30 से 11.30 बजे तक और दूसरी पाली की 2.30 से 4.30 बजे तक हुई। परीक्षा में इस बार कोई भी प्रश्न भ्रमित करने वाले या अधूरे नहीं पूछे गए। गंभीर प्रतियोगियों को प्रश्नपत्र का स्तर बेहतर लगा।
परीक्षा के लिए कुल 23 हजार 712 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें पहली पाली में 10 हजार 617 और दूसरी पाली में 10 हजार 531 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। पंजीकरण के सापेक्ष करीब 45 फीसद उपस्थिति रही। परीक्षार्थियों ने दूसरी पाली में सीसेट के सवालों को पहली पाली के पेपर से कठिन बताया। परीक्षा के संचालकों ने परीक्षा को शांतिपूर्ण बताया है।
गोंडा है सबसे गंदा शहर
पहली पाली में सामान्य ज्ञान के प्रश्नपत्र में मेरठ को लेकर भी सवाल पूछा गया था। सवाल था कि शहरी विकास मंत्रालय की ओर से मई 2017 में जारी की गई सूची के अनुसार मेरठ, गोंडा, गाजियाबाद, शाहजहांपुर में सबसे गंदा शहर कौन सा है? परीक्षा देकर निकले कई अभ्यर्थियों ने जानते हुए भी इसका गलत जवाब 'मेरठ' लिख दिया। दरअसल, मेरठ कई बार स्मार्ट सिटी की दौड़ से पिछड़ गया है। इसके चलते कुछ अभ्यर्थियों ने गलत जवाब लिख दिया। सूची के हिसाब से सबसे गंदे शहर के रूप में गोंडा का नाम दर्ज है।
चुनिंदा सवाल व उनके जवाब:
सवाल: भारत की प्रथम सेमी हाई स्पीड ट्रेन तेजस किस शहर से होकर चलेगी?
जवाब: मुंबई से करमाली
सवाल: नौवें ब्रिक्स सम्मेलन का मेजबान देश कौन था?
जवाब: चीन
सवाल: यूएसए के साथ जुलाई 2017 को मालाबार नौसैनिकों के साथ किस और देश ने हिस्सा लिया था?
जवाब: जापान
सवाल: आयोडीन की कमी से कौन सा रोग होता है?
जवाब: घेंघा
आधे से अधिक गैरहाजिर
पीसीएस प्री परीक्षा में आधे से अधिक परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। सुबह की पाली से अधिक शाम की पाली में गैरहाजिरी रही। जहां 45 फीसद अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए तो उससे अधिक अनुपस्थित। ज्यादातर सेंटरों पर परीक्षा को लेकर गंभीर रहने वाले अभ्यर्थी ही दिखे, जो दिल्ली या गाजियाबाद में रहकर प्रशासनिक तैयारी कर रहे थे। स्नातक के बाद एक दो प्रतियोगी पत्रिकाएं पढ़कर फार्म भरने वाले अभ्यर्थियों में से ज्यादातर परीक्षा में सम्मिलित नहीं हुए।

Comments

Popular posts from this blog

Gujarat, Himachal election result 2017 LIVE UPDATES: Modi magic work in both states, little solace for Rahul Gandhi

इस पेड़ की सुरक्षा में तैनात है पुलिस की पलटन, एक-एक पत्ते पर रखी जाती है कड़ी नजर

पीएम मोदी की घोषणा, इन लोगों के बैंक खाते में आएंगे 24-24 हजार रुपए, तुरंत क्लिक कर जानें