Jio फोन लेने वालों के लिए बुरी खबर

Jio फोन लेने वालों के लिए बुरी खबर
22 Sept. 2017 18:40

Follow

 


नई दिल्ली: जियो फोन की प्री बुकिंग करने वाले लोगों के लिए बुरी खबर है। उन्हें शुक्रवार को भी अपना जियो मोबाइल नहीं मिल सकेगा। कंपनी ने डेट 21 सितंबर से बदलकर अक्टूबर में कर दी है। बताया जा रहा है कि ज्यादा डिमांड के कारण रिलायंस जियो कंपनी को ये फैसला लेना पड़ा है।जियो फोन की पहली बार बुकिंग 24 अगस्त को शुरू हुई थी, लेकिन ज्यादा प्री बुकिंग होने के कारण उन्हें दो दिन में ही इसे बंद करना पड़ा था।
कंपनी ने दावा किया था कि पहली बार में ही 60 लाख से ज्यादा जियो फोन की बुकिंग कर ली गई थी। रिलांयस जियो के 4जी फीचर वाले फोन की पहली डिलिवरी डेट सितंबर के पहले हफ्ते में तय की गई थी. बाद में इसे बढ़ाकर 21 सितंबर कर दिया गया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब कंपनी ने इस तारीख को और आगे बढ़ाते हुए मोबाइल की डिलिवरी डेट 1 अक्टूबर 2017 कर दी है। इस फोन की बंपर बुकिंग के पीछे की सबसे बड़ी वजह इसका फ्री होना माना जा रहा है। जियो यूजर्स के लिए कंपनी ने 4जी फीचर वाले अपने मोबाइल को मुफ्त में देने का ऐलान किया था।
ऐसे देखें प्री बुकिंग का स्टेटस
आपने भी अगर जियो के फोन की प्री बुकिंग की है तो आप इसके स्टेटस का पता लगाने के लिए 18008908900 पर कॉल कर सकते हैं. हालांकि, इस नंबर को डायल करने के लिए आपको उसी जियो नंबर का इस्तेमाल करना होगा, जिसे आपने मोबाइल के प्री बुकिंग के दौरान दिया होगा। इसके अलावा आप myJio ऐप के जरिए भी अपने जियो फोन का स्टेटस चैक कर सकते हैं। ऐप ओपन करने के बाद माय वाउचर सेक्शन ओपन करें. यहां आपको अपना फोन ट्रैक करने का ऑप्शन मिलेगा, जिससे आप जियो 4जी फोन के डिलिवरी स्टेटस के बारे में जान सकेंगे।

Comments

Popular posts from this blog

Gujarat, Himachal election result 2017 LIVE UPDATES: Modi magic work in both states, little solace for Rahul Gandhi

इस पेड़ की सुरक्षा में तैनात है पुलिस की पलटन, एक-एक पत्ते पर रखी जाती है कड़ी नजर

संजय दत्त की बायोपिक में सलमान खान करेंगे यह रोल