Passport बनवाने के लिए अब नहीं जाना पड़ेगा पासपोर्ट ऑफिस

Passport बनवाने के लिए अब नहीं जाना पड़ेगा पासपोर्ट ऑफिस
25 Sept. 2017

Follow




लोगों की सुविधा के लिए केन्द्र सरकार आगामी एक वर्ष के दौरान देश के सभी मुख्य डाकघरों में पासपोर्ट कार्यालय खोलेगी। विदेश राज्य मंत्री जनरल वी के सिंह ने बताया कि केन्द्र सरकार देश के सभी मुक्य डाकघरों में पासपोर्ट कार्यालय खोलेगी। डाकघरों में पासपोर्ट कार्यालय खोले जाने से लोगों को काफी राहत मिलेगी। इससे असुविधा और समय की बचत होगी। उन्होंने कहा कि मुरादाबाद जैसे निर्यातक शहर के लिए यह योजना काफी लाभप्रद साबित होगी। सिंह ने कहा कि निर्यात नगरी में पासपोर्ट बनवाने के लिए यहां के लोगों को बाहर जाना पड़ता है। डाकघरों में ही पासपोर्ट बनने की सुविधा होने पर निर्यातकों को काफी राहत मिलेगी।
स्वदेशी जागरण मंच के एक कार्यक्रम में मुरादाबाद में पहुंचे विदेश राज्य मंत्री जनरल वी के सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार ने तीन साल में समयबद्धता के साथ जनकल्याण के काम पूरे किए हैं। ऐसा पूर्ववर्ती सरकारों ने नहीं किया। केंद्र सरकार की साढे तीन साल की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए सिंह ने कहा कि विदेश मंत्रालय ने पहल करके विदेशों में फंसे 85 हजार नागरिकों को सकुशल देश लौटाने का काम किया है। यमन, लीबिया, ईराक समेत कई देशों में फसे भारतीयों को स्वदेश लाया गया। विदेश राज्य मंत्री ने कहा कि पण्डित दीन दयाल उपाध्याय का सपना साकार करने के लिए सभी को अपनी-अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करना चाहिए।

Comments

Popular posts from this blog

Gujarat, Himachal election result 2017 LIVE UPDATES: Modi magic work in both states, little solace for Rahul Gandhi

इस पेड़ की सुरक्षा में तैनात है पुलिस की पलटन, एक-एक पत्ते पर रखी जाती है कड़ी नजर

पीएम मोदी की घोषणा, इन लोगों के बैंक खाते में आएंगे 24-24 हजार रुपए, तुरंत क्लिक कर जानें