SBI ने 2 हजार रु. घटाई मिनिमम बैलेंस लिमिट, 5 Cr अकाउंट होल्‍डर्स को फायदा

SBI ने 2 हजार रु. घटाई मिनिमम बैलेंस लिमिट, 5 Cr अकाउंट होल्‍डर्स को फायदा


Ashish News Update 26 Sep.2017

Follow
 


एसबीआई अब पेंशनर्स और माइनर्स से मिनिमम बैलेंस का कोई चार्ज नहीं वसूलेगी। -फाइल
नई दिल्‍ली. भारतीय स्‍टेट बैंक ने सोमवार को (SBI) मिनिमम अकाउंट बैलेंस चार्ज के नियमों में फेरबदल किया। इसके तहत बैंक ने मेट्रो सेंटर्स में लिमिट 5,000 रुपए से घटा कर 3,000 की है। अब मेट्रो और अरबन सेंटर को एक ही कैटेगरी में माना जाएगा। मिनिमम बैलेंस चार्ज में भी 20 से 50% तक कटौती की गई है। इसके साथ ही बैंक अब नाबालिगों, पेंशनर्स और सब्सिडी के लिए खोले गए अकाउंट्स पर मिनिमम बैलेंस का चार्ज वसूल नहीं करेगी। एसबीआई की ओर कहा गया है कि इससे करीब 5 करोड़ अकाउंट होल्‍डर्स को फायदा होगा। नए नियम अक्टूबर से लागू होंगे। SBI ने मिनिमम बैलेंस के नियमों में क्या बदलाव किए...

अब अरबन ब्रांच में रखने होंगे 3,000 रुपए

- एसबीआई ने अरबन कस्‍टमर्स के लिए मिनिमम अकाउंट बैलेंस की लिमिट घटाई है। बैंक मेट्रो और अरबन सेंटर्स की ब्रांचों को एक कैटेगरी में मानेगी। यहां पहले मिनिमम बैलेंस की लिमिट 5000 रुपए थी, जो अब घटकर 3,000 की गई है।

- मिनिमम बैलेंस चार्ज भी 20 से 50% तक कम कर दिया है। सेमी अरबन और रूरल सेंटर्स पर हर महीने अब 20 से 40 रुपए के बीच लगेगा। वहीं, अरबन और मेट्रो सेंटर्स में यह चार्ज 30 से 50 रुपए तक वसूला जाएगा।

- बता दें कि 5 साल बाद एसबीआई ने अप्रैल, 2017 में मिनिमम बैलेंस के नियमों में फेरबदल किया था। ज्यादा चार्ज वसूले जाने को लेकर बैंक के फैसले की अलोचना भी हो रही थी।

अकाउंट कंवर्ट कराने पर नहीं लगेगा कोई चार्ज

- बैंक की ओर से कहा गया है कि फिलहाल हमारे पास 40 करोड़ सेविंग अकाउंट होल्‍डर्स हैं। इनमें से 13 करोड़ बेसिक सेविंग बैंक डिपॉजिट अकाउंट हैं। इस अकाउंट पर मंथली एवरेज बैलेंस चार्ज नहीं लगता है। कोई भी कस्‍टमर अपने सेविंग अकाउंट को मुफ्त में बेसिक सेविंग बैंक डिपॉजिट अकाउंट में कन्‍वर्ट करा सकता है। ऐसे में उन्हें अकाउंट में जीरो बैलेंस होने पर भी कोई पेनाल्‍टी नहीं देनी होगी।

मिनिमम बैलेंस को लेकर फिलहाल क्या नियम है?

- बता दें कि फिलहाल सेविंग अकाउंट होल्‍डर्स को मिनिमम बैलेंस की लिमिट नहीं रखने पर मंथली एवरेज बैलेंस चार्ज देना होता है। मेट्रो सेंटर्स में हर महीने 5000, अरबन सेंटर्स में 3000 और सेमी अरबन ब्रांच में अकाउंट होल्‍डर्स को 2000 रुपए बैलेंस रखना जरूरी है। वहीं, रूरल इलाकों के लिए यह लिमिट 1000 रुपए है। मिनिमम बैलेंस नहीं रखने पर हर महीने 50 से 100 रुपए तक वसूले जाते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

Gujarat, Himachal election result 2017 LIVE UPDATES: Modi magic work in both states, little solace for Rahul Gandhi

इस पेड़ की सुरक्षा में तैनात है पुलिस की पलटन, एक-एक पत्ते पर रखी जाती है कड़ी नजर

पीएम मोदी की घोषणा, इन लोगों के बैंक खाते में आएंगे 24-24 हजार रुपए, तुरंत क्लिक कर जानें