सलमान की दहाड़ ने किया ऐसा कमाल, टाइगर जिंदा है ने 3 ही दिन में बनाया नया रिकॉर्ड

सलमान की दहाड़ ने किया ऐसा कमाल, टाइगर जिंदा है ने 3 ही दिन में बनाया नया रिकॉर्ड
Ashish News Update  25 Dec. 2017

Follow


सलमान और कटरीना की जोड़ी का जादू लोगों के सिर चढ़ कर बोल रहा है, इनकी फ़िल्म 'टाइगर जिंदा है' दिन पर दिन ताबड़तोड़ कमाई किए जा रही है। 'टाइगर जिंदा है' 2012 की ब्लॉकबस्टर फ़िल्म 'एक था टाइगर' की सीक्वल है जिसे अली अब्बास जफर ने निर्देशित किया है। फ़िल्म की कहानी एक RAW एजेंट (सलमान) और ISI एजेंट (कटरीना) के इर्द गिर्द घूमती है जो ISIS नामक आतंकवादी गिरोह के चंगुल से 25 नर्सो को बचाते हैं। लोगों को ये फ़िल्म बेहद पसंद आ रही है क्योंकि इसमें जबरदस्त एक्शन और फाइट्स दिखाए गए है।


google image
इस फिल्म ने रिलीज के पहले दिन में 34.10 करोड़ रुपये की कमाई की थी, दूसरे दिन इस फ़िल्म ने 35.30 करोड़ रुपये बटोरे, यानी कुल मिलाकर 69.40 करोड़ रुपये का कारोबार इस फ़िल्म ने सिर्फ दो दिन में किया। तीसरे दिन यानी रविवार को भी इस फ़िल्म ने जबरदस्त कमाई की, इन आंकड़ों को देख हम यह अनुमान लगा सकते हैं कि फ़िल्म ने सिर्फ 3 दिनों में 100 करोड़ से भी ज्यादा की राशि कमाई है जो की एक उल्लेखनीय उपलब्धि है।


bollyworm
फ़िल्म को इस बात का भी फायदा मिलेगा कि सोमवार का दिन क्रिसमस के लिए देशभर में छुट्टी का दिन है और इसी मौके में सलमान की फ़िल्म 120 करोड़ का आंकड़ा आसानी से छू लेगी। फ़िल्म सिर्फ देश भर में ही नही बल्कि विदेशों में भी जमकर पैसे बटोर रही है। फ़िल्म को बनाने में 150 करोड़ की मोटी रकम खर्च हुई थी पर टाइगर ने अपनी एक ही दहाड़ से कमाई के सारे आंकड़े पार कर लिए।

अब देखना ये है कि फ़िल्म कितनी दूर तक जाती है और कमाई के मामले में कितने फिल्मों को पीछे छोड़ती है। मेरे हिसाब से यह फ़िल्म 400 करोड़ से भी ज्यादा की कमाई करने वाली है और बॉलीवुड को साल के अंत मे तोहफा देने वाली है, आपका क्या ख्याल है??

Comments

Popular posts from this blog

Gujarat, Himachal election result 2017 LIVE UPDATES: Modi magic work in both states, little solace for Rahul Gandhi

इस पेड़ की सुरक्षा में तैनात है पुलिस की पलटन, एक-एक पत्ते पर रखी जाती है कड़ी नजर

पीएम मोदी की घोषणा, इन लोगों के बैंक खाते में आएंगे 24-24 हजार रुपए, तुरंत क्लिक कर जानें