5000 mAh बैटरी वाला फोन मिल रहा है मात्र ₹7,999 में, ऐसा मौका दोबारा नहीं मिलेगा !

5000 mAh बैटरी वाला फोन मिल रहा है मात्र ₹7,999 में, ऐसा मौका दोबारा नहीं मिलेगा !

News Nation 21.07.2019
 यदि आप कोई नया स्मार्टफोन खरीदने का विचार बना रहे हैं तो आज इस आर्टिकल में हम आपको एक ऐसे स्मार्टफोन के विषय में बताने वाले हैं जिसकी कीमत लॉन्च के दौरान ₹15000 के करीब रखी गई थी लेकिन इस स्मार्टफोन की कीमत में समय के साथ-साथ हुए बदलाव के कारण अब यह स्मार्टफोन बहुत ही सस्ते में मिल रहा है। दरअसल, हम बात कर रहे हैं आसुस जेनफोन मैक्स प्रो M1 स्माटफोन की।
आपकी जानकारी के लिए बताना चाहेंगे कंपनी ने 8,499 रुपये में आने वाले इस फोन के 3जीबी रैम+32जीबी इंटरनल स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत को घटाकर 7,999 रुपये कर दिया है। इसके साथ ही आसुस ने इस फोन के 4जीबी+64जीबी और 6जीबी+64जीबी वेरियंट की कीमत को भी कम कर दिया है। अब इसका 4जीबी+64जीबी वेरियंट 10,499 रुपये की बजाय 8,999 रुपये और 6जीबी+64जीबी वेरियंट 12,499 की बजाय 11,999 रुपये में उपलब्ध है। चलिए अब आपको इस स्मार्टफोन में मिलने वाले सभी स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता देते है।

Third party image reference
सबसे पहले बात करते है फोन में मिलने वाली डिस्प्ले की, 1080x2160 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 5.99 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है। इसका डिस्प्ले 18:9 के आसपेक्ट रेशियो के साथ आता है। ऐंड्रॉयड 8.1 ऑरियो आउट-ऑफ-द-बॉक्स ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करने वाले क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर दिया गया है।
कैमरा डिपार्टमेंट की बात की जाए तो फोन में एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल+5 मेगापिक्सल का ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए इसमें एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। फोन का सेल्फी कैमरा स्नैपड्रैगन कैमरा इंटरफेस के साथ आता है।
चलिए अब आपको इस स्मार्टफोन में मिलने वाले सभी स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता देते हैं। फोन में 5,000mAh की हैवी बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि यह बैटरी 199 घंटे का म्यूजिक प्लेबैक देने के साथ ही 25.3 घंटे 1080 रेजॉलूशन वाले विडियो प्लेबैक भी देती है। फोन का 4G स्टैंडबाइ टाइम 34 दिन का है। कनेक्टिविटी की बात करें तो फोन में ट्रिपल सिम कार्ड स्लॉट दिया गया है। इसमें यूजर 2 सिम के साथ एक माइक्रो एसडी कार्ड लगा सकते हैं। इसके अलावा फोन में 4G VoLTE, 3G, वाई-फाई, ब्लूटूथ और जीपीएस जैसे कनेक्टिविटी ऑप्शन मिलते हैं।
Third party image reference
हम आपसे जानना चाहेंगे आप इस स्मार्टफोन के विषय में क्या कहना चाहते हैं, हमें अपने विचार नीचे कमेंट बॉक्स में लिखकर जरूर बताइए। क्या आपको लगता है ₹7999 की कीमत पर यह स्मार्टफोन एक सही विकल्प है ?

Comments

Popular posts from this blog

Gujarat, Himachal election result 2017 LIVE UPDATES: Modi magic work in both states, little solace for Rahul Gandhi

इस पेड़ की सुरक्षा में तैनात है पुलिस की पलटन, एक-एक पत्ते पर रखी जाती है कड़ी नजर

पीएम मोदी की घोषणा, इन लोगों के बैंक खाते में आएंगे 24-24 हजार रुपए, तुरंत क्लिक कर जानें