Box Office: जानिए 'सुपर 30' की 3 दिनों की और 'कबीर सिंह' फिल्म की 24 दिनों की पूरी कमाई ¿

Box Office: जानिए 'सुपर 30' की 3 दिनों की और 'कबीर सिंह' फिल्म की 24 दिनों की पूरी कमाई

News Nation 
हेल्लो दोस्तों एक बार फिर से स्वागत है आप सभी का हमारे चैनल पर। आज की इस पोस्ट में बात करने वाले हैं 'सुपर 30' की 3 दिनों की और 'कबीर सिंह' फिल्म की 24 दिनों की पूरी बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट के बारे में, तो चलिए देखते हैं।
कबीर सिंह
सबसे पहले बात करते हैं संदीप वंगा के निर्देशन में बनी फिल्म 'कबीर सिंह' के बारे में जो कि साउथ की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' का रीमेक है। इस फिल्म में शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी लीड रोल में नजर आए। यह फिल्म रोमांटिक और ड्रामा से भरपूर थी जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया। फिल्म में शाहिद कपूर ने दमदार एक्टिंग के जरिए दर्शकों का दिल जीत लिया। इस फिल्म ने 20.21 करोड़ रुपए से ओपनिंग की थी और इसी के साथ फिल्म ने पहले हफ्ते में 134.42 करोड़ की की कमाई की, वहीं दूसरे हफ्ते में 78.78 करोड़ रुपए की कमाई की और तीसरे हफ्ते में फिल्म ने 36.40 करोड़ रुपए की बिजनैस की जिससे फिल्म की 3 सप्ताह की टोटल कमाई 249.6 करोड़ रुपए की हो चुकी थी। वहीं फिल्म ने 23 दिनों में 255.89 करोड़ रुपए की कलेक्शन कर ली थी। वहीं आज सिनेमाघरों में फिल्म का 24वां दिन चल रहा है तो अब बात करते हैं फिल्म की 24वें दिन की कलेक्शन के बारे में तो 24 दिन फिल्म ने Sacnilk.com के मुताबिक करीब 5 करोड़ रुपए की कमाई की है जिससे फिल्म की 24 दिनों की टोटल कमाई करीब 260 करोड़ रुपए की हो चुकी है।
सुपर 30
अब बात करते हैं ऋतिक रोशन और मृणाल ठाकुर स्टारर फिल्म 'सुपर 30' के बारे में जिसे विकास बहल ने डायरेक्ट किया है। यह फिल्म बिहार के मैथमेटिशियन के जीनीयस आनंद कुमार के जीवन के ऊपर बनाई गई है जिसमें ऋतिक रोशन ने आनंद कुमार के किरदार को निभाया है। फिल्म को पहले ही दिन ऑडियंस की तरफ से पॉजिटिव रिव्यू मिल चुकी है और फिल्म को विद्यार्थियों के अलावा शिक्षकों ने भी काफी पसंद किया है। इस फिल्म ने 11.83 करोड़ रुपए से ओपनिंग की थी जो कि एक कम बजट वाली फिल्म के लिए काफी बेहतरीन शुरुआत कहा जा सकता है, वहीं फिल्म ने दूसरे दिन 18.19 करोड़ रुपए की बिजनेस की जिससे फिल्म की 2 दिनों की टोटल कमाई 30.02 करोड़ रुपए की हो चुकी थी। वहीं आज फिल्म का सिनेमाघरों में तीसरा दिन चल रहा है और फिल्म ने तीसरे दिन भी शानदार कमाई की है। आपको बता दें फिल्म ने तीसरे दिन Sacnilk.com के मुताबिक करीब 22 करोड़ रुपए की कमाई की है जिससे फिल्म की 3 दिनों की टोटल कमाई करीब 52 करोड़ रुपए की हो चुकी है।
तो दोस्तों इस पोस्ट को लाइक कीजिए, शेयर कीजिए और आने वाली किसी भी फिल्म की मनोरंजन और Box Office की सही खबरों के लिए इस चैनल को फॉलो करना ना भूलें।

Comments

Popular posts from this blog

Gujarat, Himachal election result 2017 LIVE UPDATES: Modi magic work in both states, little solace for Rahul Gandhi

इस पेड़ की सुरक्षा में तैनात है पुलिस की पलटन, एक-एक पत्ते पर रखी जाती है कड़ी नजर

पीएम मोदी की घोषणा, इन लोगों के बैंक खाते में आएंगे 24-24 हजार रुपए, तुरंत क्लिक कर जानें