Good News : चंडीगढ़ अनलॉकिंग प्लान तैयार, केंद्र की मंजूरी के बाद खुलेगा ताला????

Good News : चंडीगढ़ अनलॉकिंग प्लान तैयार, केंद्र की मंजूरी के बाद खुलेगा ताला????
ASHISH NEWS NATION 12-04-2020

चंडीगढ़, चंडीगढ़ प्रशासन ने 14 अप्रैल के बाद एक अनलॉक योजना तैयार की है।  यदि कोई नया मामला दर्ज नहीं किया जाता है, तो केंद्र सरकार द्वारा मंजूरी देते ही 15 अप्रैल को बंद हो जाएगा।  इसके लिए यूटी प्रशासन ने  कोविड-19 प्रबंधन योजना तैयार की है।
Google image
इस प्लान के अनुसार दूसरे शहरों से लगती सभी सीमाओं को सील कर शहर को खोला जाएगा। लोगों को चंडीगढ़ के अंदर ही कुछ और राहत प्रदान की जाएगी, लेकिन बिना मंजूरी न तो कोई शहर से बाहर जा सकेगा और न ही आ सकेगा। सिर्फ आवश्यक सेवाओं से जुड़े स्टाफ और इंप्लाइज को आइकार्ड क‌र्फ्यू पास के बाद ट्रैवल की मंजूरी मिलेगी। चंडीगढ़ में पिछले एक सप्ताह से कोई नया केस नहीं आया है। 18 पॉजिटिव केस सामने आए, जिसमें से सात ठीक होकर घर जा चुके हैं।
Google image
बॉर्डर पर सेनिटाइजेशन और थर्मल स्कैनिंग

अनलॉकिंग प्लान में यह स्पष्ट किया गया है कि आउटसाउड यानी दूसरे शहरों से इंफेक्शन किसी भी सूरत में चंडीगढ़ न पहुंचे यह सुनिश्चित करना होगा। मोहाली और पंचकूला के सभी रास्तों पर सेनिटाइजेशन के लिए टनल बनाई जाएंगी। हर आने जाने वाले की थर्मल स्कैनिंग होगी। इससे कोई व्यक्ति वायरस का कैरेज नहीं बनेगा। चंडीगढ़ ट्रांजिट प्वाइंट है जहां से पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर के लिए रास्ते निकलते हैं। अकेले मोहाली शहर के लिए नौ रास्ते हैं जबकि पंचकूला के लिए भी पांच रास्ते लगते हैं। इस वजह से ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है।
एक साथ नहीं बल्कि फेज वाइज खुलेगा शहर

अनलॉकिंग प्लान में स्पष्ट किया गया है कि पूरे शहर को एक साथ नहीं खोला जाएगा। फेज वाइज या शहर को कई फेज में बांटकर खोला जाएगा। पहले फेज में सरकारी ऑफिस खुल सकते हैं। उसके बाद केटेगरी वाइज पूरे शहर को बांटा गया है। स्कूल, कॉलेज, शोरूम, मॉल और भीड़ वाली मार्केट सबसे अंतिम फेज में खुलेंगी।

चंडीगढ़ का अनलोकिंग प्लान तैयार है। लोकल हालात को देखते हुए और केंद्र सरकार से कंसल्ट करने के बाद लॉकडाउन खोलने की तिथि प्रशासक निश्चित करेंगे। चंडीगढ़ की सभी सीमा सील रहेंगी सेनिटाइजेशन और थर्मल स्कैनिंग होगी।

Comments

Popular posts from this blog

ये 10 सरकारी बैंक 1 अप्रैल से होंगे बंद , मोदी सरकार का फैसला, जानें ग्राहकों को क्या होगी परेशानी

यह अभिनेत्री अजीब कपड़ों में दिखाई दी "सीआईडी" प्रसिद्धि! मुझे अब नौकरी नहीं मिल रही है Ashish News Nation

LPG Prices रसोई गैस सिलेंडर के दामों में भारी कटौती, आज से लागू नए रेट यहां देखें