कोरोना नियमों का उल्‍लंघन किया तो लगेगा भारी जुर्माना, हाेटल खोलने व लॉकडाउन पर फैसला आज??

कोरोना नियमों का उल्‍लंघन किया तो लगेगा भारी जुर्माना, हाेटल खोलने व लॉकडाउन पर फैसला आज??

Hindi Samachar Ashish Gusain 30May2020

Google image

चंडीगढ़, । पंजाब में काेरोना के संक्रमण रोकने के लिए कई नियम बनाए गए हैं। इनका उल्‍लंघन भारी प़ड़ेगा और इसके लिए जुर्माना भुगतना पड़ेगा। पंजाब सरकार ने सार्वजनिक स्थलों पर थूकने पर पाबंदी लगा दी है। ऐसा करने वालों को 500 रुपये तक जुर्माना देना होगा। इसके साथ ही बिना मास्‍क लगाए घर से बाहर निकलने पर भी इतना ही जुर्माना होगा। अन्‍य उल्‍लघंन के लिए भी जुर्माने तय किए गए हैं। दूसरी ओर, पंजाब सरकार राज्‍य में होटलों को खोलने और रात में लॉकडाउन हटाने के बारे में आज फैसला करेगी।

Google image

सार्वजनिक स्थलों पर थूकने, मास्क न पहनने पर होगा 500 रुपये जुर्माना

पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने अपने विभाग की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में कहा कि राज्‍य में कोरोना नियमों का उल्‍लंघन करने पर जुर्माने लगाए जाएंगे । सिद्धू ने कहा कि पंजाब को महामारी के पंजे से सुरक्षित रखने के लिए जुर्माने में वृद्धि करने व ज्यादा सख्ती की जरूरत है। उन्होंने कहा कि बीडीपीओ, नायब तहसीलदार और डिप्टी कमिश्नरों की ओर से अधिकृत कोई भी अधिकारी महामारी रोग अधिनियम-1897 की धाराओं के अंतर्गत जुर्माना लगा सकता है। जुर्माना न देने पर आइपीसी की धारा 188 (सरकारी आदेशों का उल्लंघन) के अंतर्गत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

कितना जुर्माना (रुपये में)

होम क्वारंटाइन का उल्लंघन-                                    2,000

सार्वजनिक स्थान पर थूकना-                                    500

मास्क न पहनने पर-                                                500

दुकानों पर फिजिकल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन-              2000

बसों में फिजिकल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन-                   3000

कार में निर्धारित संख्‍या से ज्यादा लोग बैठाने पर-         2000

ऑटो रिक्शा व दोपहिया वाहन में ज्यादा लोग बैठाने पर- 500

 ------

होटल खोलने व रात में लॉकडाउन हटाने पर आज हो सकता है फैसला

पंजाब में जिंदगी को फिर से पटरी पर लाने के लिए लॉकडाउन 5 में और छूट देने के बारे में आज फैसला हो सकता है । हालांकि ज्यादातर दुकानें, व्यापारिक संस्थान और औद्योगिक इकाइयां खुल चुकी हैं और कोरोना के केस भी दोगुना होने में 46 दिन लगने और रिकवरी रेट 91 फीसदी आने के चलते पंजाब सरकार अब लोगों को और छूट देने का मन बना रही है। इस संबंध में फैसला आज मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की अगुवाई में होने वाली मीटिंग व केंद्र सरकार से आने वाले निर्देशों को देखते हुए किया जाएगा।

इस समय खाने पीने के लिए होटल व रेस्टोरेंट खोलने, स्कूलों को खोलने आदि पर पाबंदियां लगी हुई हैं। शाम को सात बजे के बाद दुकानों के बंद करने और ऑड इवन में खोलने की पाबंदियां लगी हुई हैं जिनमें छूट देने पर विचार चल रहा है।

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने लॉकडाउन खोलने की सिफारिशें करने के लिए विशेषज्ञों का एक ग्रुप बनाया हुआ है जिनसे वह आज चर्चा करेंगे। इस ग्रुप में स्वास्थ्य विभाग के उ'च अधिकारी, विशेषज्ञ, प्रशासनिक अधिकारी , डीजीपी भी मौजूद रहेंगे।


Comments

Popular posts from this blog

रोमांस के राजकुमार का निधन, जानिए ऋषि कपूर से जुड़ी कुछ 10 रोचक बातें???

संजय दत्त की बायोपिक में सलमान खान करेंगे यह रोल